Aurangabad News: घर के दरवाजे के बाहर खड़ी बाइक चोरी
औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- Aurangabad News: ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के सिहुड़ी गांव में रविवार की रात घर के दरवाजे के बाहर खड़ी स्पलेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक सिंटू कुमार ने इस संबंध में ओबरा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और बाइक बरामद करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, उन्होंने रविवार की रात रोज की तरह अपनी बाइक घर के दरवाजे के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद वह सोने चले गए। सोमवार की सुबह बाहर निकले तो बाइक गायब मिली। उन्होंने आस-पास काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्हें अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी किए जाने की आशंका हुई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: घर के समीप से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.