Aurangabad News: घर की सीढ़ी के विवाद में मारपीट, महिला समेत चार गिरफ्तार
औरंगाबाद, अगस्त 31 -- Aurangabad News: दोनों पक्षों ने पुलिस से कहा- हमें जेल भेज दीजिए मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के वार गांव में घर की सीढ़ी को लेकर भाइयों के बीच विवाद में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिस से उन्हें जेल भेजने की बात कहने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के नामजद चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में सुरेंद्र नोनिया, सुनील नोनिया की पत्नी रिंकू देवी तथा दूसरे पक्ष के रामबाबू नोनिया और भरत कुमार शामिल हैं। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा था। घर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.