औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। महिला अपने पति के साथ इलाज कराने डेहरी गई हुई थीं। इस मामले में कासिम अंसारी की पत्नी नजमा खातून ने बारुण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि वह 9 अक्टूबर को अपने पति कासिम अंसारी के साथ इलाज कराने गई थीं। घर में ताला बंद कर दोनों चले गए थे। 16 अक्टूबर को इलाज कराकर लौटने पर घर के बाहर का ताला सही सलामत मिला। इसके बाद वह घर के अंदर गईं तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर में रखे सामान की जांच करने पर चोरी का पता चला। स्टील के बक्से में र...