Aurangabad News: घरेलू कलह के बीच युवक ने फंदे से लटककर दी जान
औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावां मोड़ पर 40 वर्षीय मनोज राम ने अपने घर में कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा जिसके बाद पत्नी से विवाद हुआ। इसी दौरान वह कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी ने शोर मचाया। आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने पर मनोज फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक कोई काम नहीं करता था। उसके पिता राजाराम सचिवालय से अधिकारी पद से सेवानिवृत हैं और किसी कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.