औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना पुलिस ने ग्राम रक्षा दल के नाम पर लूट के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के दमनी गांव निवासी रामजी राम के पुत्र मृत्युंजय कुमार निराला के रूप में की गई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि तीन दिनों पूर्व ग्राम रक्षा दल के नाम पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। प्राथमिकी के आधार पर पहले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपित मृत्युंजय कुमार निराला को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया है...