औरंगाबाद, अगस्त 11 -- Aurangabad News: कुटुंबा प्रखंड के गौसपुर में ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित सिंचाई संबंधी मांग का समाधान कराया गया। लघु जल संसाधन विभाग की नलकूप योजना के तहत नलकूप को चालू कराया गया है। विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से त्वरित संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद लघु जल संसाधन विभाग और उर्जा विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य का निस्तारण कराया गया। विधान पार्षद ने स्विच ऑन कर नलकूप को सुचारू रूप से चालू कराया। नलकूप शुरू होने से किसानों और स्थानीय निवासियों को सिंचाई एवं जल आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...