Aurangabad News: गोह में सड़क हादसे में एएसआई की पत्नी की मौत
औरंगाबाद, अगस्त 31 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के डंडवां गांव निवासी सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह भाई को राखी बांधने के लिए मायके उपहारा थाना क्षेत्र के अमारी टोला अमरपुर गई थी। वहां से भाई और अपने दो बच्चों के साथ बाइक से गोह लौट रही थी। एनएच-120 पर दरधा और बाजार वर्मा गांव के बीच वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें ऑटो से गया ले गए, जहां निजी अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति बिहार पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और पूर्णिया जिले के एक थाने में पदस्थापित हैं। घटना के बाद डंडवां स्थित घर और मायके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.