Aurangabad News: गोह में दो सड़क हादसों में चार लोग घायल
औरंगाबाद, नवम्बर 3 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों में मदनपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी वीरेंद्र राम, पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के सिंगौड़ी गांव निवासी मो. इंतजार अहमद और उनकी पत्नी अफसाना शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र राम बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एचएस-68 पर तिलन बिगहा मोड़ के समीप उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र राम को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी घटना में बाइक से गिरकर सरोजनी देवी घायल हो गईं। उन्हें गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.