औरंगाबाद, अक्टूबर 15 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। पूजा पंडालों के निर्माण को कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। दस दिवसीय दशहरा पर्व को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। चारों ओर वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान है। गोह मुख्यालय में अंदर बाजार, गोह गोला और रफीगंज रोड स्थित बस स्टैंड के पास भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। इन पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...