Aurangabad News: गोह में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत
औरंगाबाद, अक्टूबर 27 -- Aurangabad News: बंद घर, दुकान और विद्यालय चोरों के निशाने पर पुलिस के सामने घटनाओं पर अंकुश लगाने की चुनौती गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है। चोर बंद घरों के साथ दुकानों और विद्यालयों को भी निशाना बना रहे हैं। छिनतई की घटनाओं ने भी पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड में हर महीने कम से कम दस विद्यालयों में चोरी की घटनाएं होने की बात सामने आ रही है। गोह, उपहारा, बंदेया और देवकुंड थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे आम लोगों के साथ विद्यालय प्रबंधन और दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। विद्यालयों और दुकानों को निशाना बनाए जाने से भी परेशानी बढ़ी है। लगातार हो रही इन घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.