Aurangabad News: गोह में खड़ी पिकअप वैन में अज्ञात अपराधियों ने लगाई आग
औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: देवी मंदिर के समीप मिठाई फैक्ट्री परिसर में हुई घटना, इंजन जलकर नष्ट फोटो- 21 सितंबर एयूआर 4 कैप्शन : गोह में मिठाई फैक्ट्री परिसर में जली पिकअप वैन और वाहन मालिक। गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना मुख्यालय के देवी मंदिर के समीप एक मिठाई फैक्ट्री परिसर में खड़ी पिकअप वैन में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी। घटना में वाहन का इंजन बुरी तरह जलकर नष्ट हो गया। चालक परिसर में वाहन खड़ा कर सो गया था। रात करीब एक बजे उसकी नींद खुली तो वाहन में आग लगी देखी। उसने तत्काल वाहन मालिक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को सूचना दी। आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि वाहन मालिक के आवेदन पर अज्ञात अपराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.