औरंगाबाद, सितम्बर 23 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड में बिजली आपूर्ति अनियमित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद भी कई घंटे तक बिजली गुल हो जाती है। ग्रामीण इलाकों में भी लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार जर्जर हैं। इन्हें अब तक नहीं बदला गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। सुनील कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, अजय सिंह, राकेश कुमार और कामदेव चंद्रवंशी समेत अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली कटने की समस्या और बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- Siwan News बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीण परेशान इससे घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई भ...