Aurangabad News: गोह चौक पर दो बसें और हाइवा की टक्कर
औरंगाबाद, जुलाई 10 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गोह चौक पर शुक्रवार को दो बसों और एक हाइवा की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल कर स्थिति सामान्य कराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोह चौक पर जाम की समस्या लगातार बनी रहती है। प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.