Aurangabad News: गोवर्धन पूजा पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित
औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: 11 आचार्य हुए सम्मानित गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र स्थित अमारी सूर्य मंदिर के समीप गोवर्धन पूजा के अवसर पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई। अधिवक्ता श्रवण कुमार की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की स्थापना कराई। इस दौरान आचार्य पुरुषोत्तम द्विवेदी और नवलेश द्विवेदी सहित 11 आचार्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक दीपक कुमार दिनकर, राजद के वरीय नेता रंजीत कुमार यादव, अरुण कुमार अष्ट, गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष बृजेश विद्यार्थी, सत्येंद्र सिंह, राम पुकार सिंह, विकास कुमार, नीरज कुमार और मंटू कुमार ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.