औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: शहर के राजा बिगहा मोहल्ले में गोवंश के कथित वध का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने दो बछड़ों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद को शांत कराया। गौ रक्षा दल के एक सदस्य ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा गोवंश का वध किया जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर पशु के अवशेष और खून के निशान दिखाई दिए तथा दो बछड़े बंधे मिले। सूचना पर एसडीएम गौरव कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर-2 आदित्य कुमार, थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआई मिथलेश कुमार, एएसआई बबनजीत कुमार, सुनील सिंह, मृत्युंजय कुमार और संतोष कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि ...