औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। माली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंटी धर्मेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया है। वह थाना क्षेत्र के चरण गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...