औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में गेहूं पिसवाने के दौरान ट्रैक्टर से संचालित मशीन के पट्टे में फंसकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बहेरा गांव निवासी अजय साव की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गीता देवी गांव में ट्रैक्टर से संचालित मशीन से गेहूं पिसवा रही थी। इसी दौरान वह अचानक मशीन के पट्टे की चपेट में आ गई। पट्टे में बाल फंसने से उसके बाल उखड़ गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण आनन-फानन में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...