औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना परिसर में रविवार को पुलिस ने गुंडा परेड कराकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के चिन्हित लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने उनके वर्तमान पता, रोजगार और गतिविधियों की जानकारी ली। थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से परेड कराया गया। शामिल लोगों को किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पदाधिकारियों को चिन्हित लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...