औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: ​हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर गांव के रहने वाले उभरते हुए भोजपुरी गायक प्रवीण शर्मा का एक नया गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। गांव में सड़क, गली और नाली का निर्माण नहीं होने की टीस को गायक ने अपनी आवाज और शब्दों में पिरोया है। इसे इंटरनेट पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ​गायक प्रवीण शर्मा का यह गीत गली रोड नाही बनल हमर गउवां में, अइह समझा देइब चुनउवा में, झूठ वादा करत रहल बत बनउवा में...इन दिनों लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। गीत के माध्यम से विकास के दावों की पोल खोलते हुए स्थानीय समस्याओं को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से उठाया गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस गाने को लाखों व्यूज और शेयर मिल रहे हैं। ग्रामीण और दर्शक ...