औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- Aurangabad News: फोटो-24 सितंबर एयूआर 18 कैप्शन-बुधवार की रात हसपुरा गणेश पूजा उत्सव में लघु नाटक का मंचन करते नन्हे-मुन्ने कलाकार। ​हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा में आयोजित गणपति पूजा उत्सव के मंच पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: किशोर रंगकर्मियों ने रंगमंच से उठाई पर्यावरण की पुकारकार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दहेज प्रथा पर आधारित लघु नाटक दहेज के खातिर रहा। इसके माध्यम से समाज में फैली इस कुरीति के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया गया। नाटक के जरिए बेटियों के सम्मान और उनके सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कहानी में दिखाया गया कि कैसे एक गरीब पिता अपनी बेटी के विवाह के लिए कर्ज लेता है और अपने खेत तक बेचने...