Aurangabad News: खेत में खाद डालने गए किसान की बाइक चोरी
औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: दाउदनगर थाना क्षेत्र के बुधन बिगहा गांव में अज्ञात चोरों ने किसान की बाइक चोरी कर ली। बुधन बिगहा निवासी किसान जयशंकर शर्मा ने घटना को लेकर दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में किसान ने बताया है कि उन्होंने गांव से पूरब स्थित एक वॉशिंग दुकान के समीप अपनी बाइक खड़ी की थी और खेत में खाद डालने चले गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो वहां से बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है और बाइक चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: चान्हो में बाउंड्री के अंदर खड़ी बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.