Aurangabad News: खिड़की तोड़कर हजारों के सामान चोरी
औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेवा केंद्र में रविवार रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर हजारों रुपये के सामान चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह केंद्र संचालक के पहुंचने पर हुई। प्रतिदिन की तरह ताला खोलकर अंदर जाने पर कमरे में सामान बिखरा मिला और खिड़की टूटी हुई थी। जांच करने पर फोटो कॉपी मशीन और केबल गायब मिले। इसके बाद संचालक ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.