औरंगाबाद, अक्टूबर 9 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोबाइल फोन पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के खाते में 95 हजार रुपए वापस करा दिए हैं। साइबर थाना के प्रयास से टंडवा थाना क्षेत्र के खैरी सिमरी निवासी संजीत सिंह की पुत्री अमीषा कुमारी को ठगी की पूरी राशि वापस मिल गई। जानकारी के अनुसार अमीषा कुमारी ने 13 जुलाई 2026 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बिजली मीटर अद्यतन करने के नाम पर उनके मोबाइल पर फोन आया था। इसके बाद उन्हें 'मीटर अपडेट एपीके' नाम से एक फाइल भेजी गई। फाइल खोलते ही उनके खाते से 95 हजार रुपए निकाल लिए गए। ठगों ने खाते से और पैसे निकालने का प्रयास किया था। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई।...