औरंगाबाद, अक्टूबर 28 -- Aurangabad News: छिनतई का भी आरोप औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बारुण थाना क्षेत्र के केशव मोड़ के समीप केशव महाविद्यालय के एक कर्मी की पिटाई कर दी गई। इस मामले में पंडित बिगहा निवासी राजू कुमार ने बारुण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में रोशन कुमार उर्फ मसूरिया, प्रिंस कुमार और सुनील कुमार को अभियुक्त बनाया गया है। सभी अभियुक्त बारुण थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव के निवासी हैं। प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त लोग थार गाड़ी से आ रहे थे। इसी दौरान कॉलेज से लौटते समय उन्हें रोक लिया गया और उन पर हमला कर दिया गया। मारपीट के साथ उनके साथ छिनतई किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...