औरंगाबाद, अक्टूबर 24 -- Aurangabad News: जिले में 86 प्रकार के यंत्रों के लिए 603.77 लाख रुपये निर्धारित, 31 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन औरंगाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। खेती की लागत कम करने और किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़ने के लिए कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत जिले में 6 करोड़ 3 लाख 77 हजार रुपये की अनुदान राशि निर्धारित की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के किसान 86 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र किसान 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 27 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन बुकिंग कृषि विभाग का जोर खेती में मशीनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने, कृषि कार्यों में लगने वाले समय औ...