Aurangabad News: कुर्सी पर सोने के वायरल वीडियो मामले में डीएम ने किया शो-कॉज
औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत लिपिक मनोज कुमार का कार्यालय कक्ष में कुर्सी पर सोते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 12 जुलाई को इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए 14 जुलाई को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में पत्र जारी कर उसकी प्रतिलिपि सिविल सर्जन, औरंगाबाद, दाउदनगर एसडीओ तथा कोषागार पदाधिकारी को भी भेजी गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर कुमार ने पत्र प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि विभागीय निर्देश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.