औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर पहरचापी के समीप बुधवार की शाम कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार 28 वर्षीया शिवनाथ बिगहा निवासी अंजली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उनके पिता भरत पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों ने अंजली को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अंजली बुधवार को ही अपने ससुराल देव थाना क्षेत्र के बनियां गांव से अपनी दादी से मिलने शिवनाथ बिगहा आई थी। शाम करीब छह बजे वह अपने पिता के साथ बाइक से डेहरी स्थित अपने पति चंदन कुमार के पास जा रही थी। इसी दौरान पहरचापी के समीप अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया।...