Aurangabad News: कुटुम्बा में 11 नवंबर को लगेगा रबी महाभियान
औरंगाबाद, नवम्बर 3 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुम्बा प्रखंड में 11 नवंबर को रबी महाभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने पत्र जारी कर प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, किसान सलाहकार समिति (आत्मा) के अध्यक्ष, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नामित सदस्यों और संबंधित विधायक के प्रतिनिधि को आमंत्रित किया है। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य, बीस सूत्री अध्यक्ष, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और प्रखंड किसान सलाहकार समिति के सदस्यों से भी भाग लेने का अनुरोध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.