औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। बड़ेम थाना पुलिस ने नवीनगर-बारुण मुख्य पथ पर वाहन जांच के दौरान कार से 40 कार्टून में रखी 305 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी अमरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बड़ेम थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली गई। इसमें 40 कार्टून में 305 लीटर देसी शराब मिली। शराब और कार को जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : दुर्घटना के बाद भाग रही कार से 341 लीटर विदेशी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...