Aurangabad News: कलाकार के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
औरंगाबाद, सितम्बर 4 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुजरात के सूरत में काम करने गए औरंगाबाद के रोहित कुमार उर्फ विक्की ठाकुर के असामयिक निधन को लेकर गुरुवार को औरंगाबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार विकास मंच के स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआस। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि रोहित कुमार उर्फ विक्की ठाकुर एक प्रतिभावान, मिलनसार और उभरते हुए युवा एंकर एवं कलाकार थे। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर औरंगाबाद में अलग पहचान बनाई थी। वक्ताओं ने कहा कि कम उम्र में रोहित कुमार का इस तरह दुनिया से चले जाना परिवार के साथ समाज और कला जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नाई समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.