Aurangabad News: करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 के अलीनगर मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति की रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय साद्दाम हुसैन के रूप में की गई है। वह मूल रूप से बारुण थाना क्षेत्र के बंजारी गली के रहने वाले थे। इस मामले में मृतक की पत्नी शमा परवीन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सद्दाम हुसैन रविवार सुबह घर से चाय पीने के लिए निकले थे। इसी दौरान अली नगर-टिकरी रोड स्थित पानी टंकी के पास ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से वह बिजली करंट की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.