औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: राखी पर्व के अवसर पर मध्य विद्यालय सलैया में बच्चों की रचनात्मकता और हुनर देखने को मिला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुपयोगी सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कीं। इनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखने शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण पहुंचे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राखी मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अद्भुत रचनात्मकताप्रतियोगिता का उद्देश्य प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बच्चों में रचनात्मकता, नवाचार और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कबाड़ से जुगाड़ कर राखी बनाओ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। पुराने कागज, ऊन, सजावटी वस्तुओं समेत अन्य अनुपयोगी सामग्री से राखियां बनाई गईं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: डिवाइन स...