औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में आगामी 20 एवं 21 जुलाई को रेड अलर्ट की घोषणा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी अंचलों में व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: संभावित भारी बारिश को लेकर अलर्ट पर प्रशासनप्रशासन संबंधी निर्देश जिला प्रशासन के द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह दो दिन नदी के आस-पास नहीं जाएंगे क्योंकि तेज बारिश से जलस्तर बढ़ने और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा सोन नदी दियारा में खेती करने वाले लोगों को भी वहां से हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी अंचलों के सीओ को इसके लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया है जिसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नवीनगर, बारूण, ओबरा, दाउदनगर अंचल अंतर्गत सोन दियारा में बड़े पैमान...