Aurangabad News: औरंगाबाद को मिली 25 मोटरसाइकिल और 15 स्कूटी
औरंगाबाद, अगस्त 11 -- Aurangabad News: बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा औरंगाबाद जिले को 25 मोटरसाइकिल और 15 स्कूटी दी गई है। स्कूटी का परिचालन महिला सिपाही के द्वारा किया जाएगा। इन वाहनों का इस्तेमाल औरंगाबाद जिला मुख्यालय में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालय सहित भीड़-भाड़ वाली जगहों पर गश्त के लिए किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा सभी जिलों में मोटरसाइकिल और स्कूटी उपलब्ध कराई गई है। औरंगाबाद के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- बिहार में आईडी, डीआईजी को मिलीं स्पेशल मजिस्ट्रेट की शक्तियां, सम्राट चौधरी सरकार का फैसला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.