Aurangabad News: ओवरटेक के दौरान टोटो में बाइक ने मारी टक्कर, युवक घायल
औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: रफीगंज ओवरब्रिज के समीप बाइक सवार ने टोटो में टक्कर मार दी जिससे टोटो सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान गोरडीहा पंचायत के गोसपुर गांव निवासी मो. साबिर के पुत्र मो. माजिद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह टोटो से घर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के समीप एक बाइक सवार टोटो को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गया और उसमें टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लालजी यादव ने इलाज किया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.