Aurangabad News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीन लोगों को लौटाए गए गुम मोबाइल
औरंगाबाद, अक्टूबर 28 -- Aurangabad News: ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना परिसर में बुधवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीन लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए हैं। मोबाइल गुम होने के बाद संबंधित लोगों ने थाने में आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद किए और धारकों को सूचना देकर थाना परिसर में बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.