Aurangabad News: ऑटो पलटने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल
औरंगाबाद, जुलाई 13 -- Aurangabad News: रफीगंज के बराही बाजार से पौथू जा रहा एक ऑटो सोमवार को बराही पेट्रोल पंप के समीप पलट गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया, जहां डॉ. लालजी यादव ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के चौहर चकिया गांव निवासी धनंजय कुमार, उनकी पत्नी पूजा कुमारी, तीन वर्षीय पुत्री परी कुमारी, दो वर्षीय अंशु कुमारी और सात माह की पुत्री अन्वी कुमारी शामिल हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए पूजा कुमारी और धनंजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। डॉ. लालजी यादव ने बताया कि पूजा कुमारी और धनंजय कुमार के पैर में गंभीर चोट लगी है। पूजा कुमारी ने बताया कि वह अपने मायके पौथू थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.