Aurangabad News: एससी-एसटी एक्ट मामले में आरोपित गिरफ्तार
औरंगाबाद, सितम्बर 1 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के कांडी गांव निवासी शिशु कुमार सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि उसके विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.