Aurangabad News: एससी-एसटी एक्ट के दो अभियुक्त गिरफ्तार
औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: कुटुंबा थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अनकुपा गांव निवासी अंकित कुमार और मटपा गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस को दोनों की गिरफ्तारी के लिए तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.