Aurangabad News: एसडीपीओ ने थाना निरीक्षण में लंबित कांडों की समीक्षा की
औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर एसडीपीओ चंद्रभूषण ने दाउदनगर थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न अभिलेखों और थाना दैनिकी का अवलोकन करते हुए लंबित कांडों की समीक्षा की। एसडीपीओ ने लंबित कांडों का त्वरित गति से निष्पादन करने तथा पुलिस मुख्यालय पटना और पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र गया के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस संबंध में थाना के पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग भी की गई। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने, नशाखुरानी के हॉटस्पॉट चिन्हित करने तथा वहां आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.