Aurangabad News: एनएच-120 पर जलजमाव का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: गोह प्रखंड मुख्यालय से गुजरने वाले एनएच-120 पर जलजमाव और क्षतिग्रस्त सड़क का बुधवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बीडीओ राजेश कुमार दिनकर के नेतृत्व में आरसीडी के जूनियर इंजीनियर केशव चौरसिया, बीसी पंकज कुमार, पंचायत सचिव अनिल कुमार तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार ने स्थल का जायजा लिया। बीडीओ ने बताया कि जलजमाव के कारण सड़क धंस गई है। जल्द ही पक्की नाली की सफाई कर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए विभाग की ओर से प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे बनी पक्की नाली जाम रहने से वर्षा का पानी नहीं निकल पा रहा है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं राजद के युवा नेता विकास यादव ने कहा कि गोह विधायक अमरेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.