औरंगाबाद, अक्टूबर 23 -- शादी के दबाव और मारपीट का आरोप Aurangabad News: विरोध करने पर दो बहनों की पिटाई, युवती ने चार लोगों के खिलाफ दिया आवेदन रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ में एआई से बनाई गई तस्वीर दिखाकर एक युवती पर शादी का दबाव बनाने और विरोध करने पर उसकी तथा छोटी बहन की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की है। आवेदन के अनुसार, वह बड़ी दुर्गा देवी मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान राहुल कुमार ने एआई की मदद से बनाई गई अपनी और उसकी तस्वीर दिखाकर शादी करने का दबाव बनाया। युवती ने इसका विरोध किया और मंदिर से अपने घर लौट आई। आरोप है कि कुछ देर बाद जब दोनों बहनें घर के बाहर बैठी थीं, तभी राहुल के परिवार के लोग कुदाल और सब्बल लेकर पहुंचे और उ...