औरंगाबाद, अगस्त 19 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के प्राणपुर डैम के समीप बुधवार को सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में सलैया थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी राजू कुमार और संटू कुमार शामिल हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने ई-रिक्शा से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...