Aurangabad News: इंदिरा गांधी के विचार और योगदान सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत
औरंगाबाद, नवम्बर 1 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से पुराना शहर स्थित इंदिरा गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, आरपी यादव, मृत्युंजय सिंह, डॉ. अनिल, आशुतोष कुमार पुरी, रंजीत पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मो. शमीम, कमाल खान, रवीन्द्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. औशाफ उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कांग्रेसियों ने पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.