औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- आवास योजना की सूची पर ग्रामीणों की आपत्ति Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड की मनार पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों की सूची को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के अलग-अलग गांवों के ग्रामीणों ने दो अलग-अलग आवेदन भेजकर सूची तैयार करने में कथित अनियमितता बरते जाने की शिकायत डीएम से की है। ग्रामीणों ने सूची को रद्द कर नए सिरे से जांच कराने की मांग की है। लाला अमौना निवासी राजकुमार सिंह और राम कुंडल दास, मनार निवासी बिगन चौधरी, बुलाकी बिगहा निवासी उमेश सिंह तथा नवरतन चक निवासी राजाराम सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित आवेदनों में आरोप लगाया है कि पंचायत में आवास योजना की सूची तैयार करने में नियमों की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत में ल...