औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: कुटुंबा प्रखंड के ओरडीह गांव में प्रभु पासवान और मदन पासवान के परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। दोनों परिवार पहाड़ की तलहटी में टूटी-फूटी झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। बरसात में तेज बारिश और हवा के बीच परेशानी बढ़ जाती है। जहरीले सांप-बिच्छुओं का खतरा भी बना रहता है। परिवारों को शुद्ध पेयजल और अंबा-नवीनगर मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ते की सुविधा भी नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवास के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। बीडीओ प्रियांशु बसु ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। पात्र पाए जाने पर नियमानुसार आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: आवास योजना में फर्जीवाड़ा का आरोप, लोक शिकायत में आवेदन पेयजल और रास्ते की समस्या के समाधान के...