Aurangabad News: आपसी विवाद में मारपीट में दो पक्षों के चार लोग घायल
औरंगाबाद, अक्टूबर 28 -- Aurangabad News: खरांटी गांव के पास हुई घटना, सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी गांव के पास मंगलवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान खरांटी गांव निवासी नीतीश कुमार एवं विश्वकर्मा कुमार तथा कुराईपुर निवासी मोहम्मद इम्तियाज एवं एचडी आमिर हुसैन के रूप में की गई है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओबरा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चारों को रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से ओबरा थाने में अलग-अलग आवेदन दिए गए हैं। प्रथम पक्ष की ओर से लाल बाबू तथा दूसरे पक्ष की ओर से इम्तियाज आलम ने आवेदन दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.