औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। पौथु थाना क्षेत्र के ईटवा गांव के पास पुलिस ने मोटरसाइकिल से आठ लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खुदवां थाना क्षेत्र के भदुआ गांव निवासी चितरंजन कुमार और सुशील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी बरामद की है। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...