Aurangabad News: आज से राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता
औरंगाबाद, नवम्बर 3 -- Aurangabad News: 6 नवंबर तक गेट स्कूल मैदान में भिड़ेंगी विभिन्न प्रमंडलों की टीमें, डीएम करेंगी उद्घाटन औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से औरंगाबाद में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 4 से 6 नवंबर तक अनुग्रह इंटर विद्यालय के खेल मैदान में चलेगी। इसमें राज्य के विभिन्न प्रमंडलों की विद्यालयी फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को डीएम अभिलाषा शर्मा करेंगी। जिला खेल पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी लगातार खेल मैदान का निरीक्षण कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.