Aurangabad News: आजाद वीर संघ के सक्रिय कार्यकर्ता के निधन पर शोक सभा
औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: रफीगंज थाना गली, वार्ड नंबर-9 निवासी एवं आजाद वीर संघ छठ पूजा समिति के सक्रिय कार्यकर्ता संतोष कुमार उर्फ बाढ़ो के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को संघ के सदस्यों ने डाकबंगला परिसर में शोक सभा आयोजित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। सदस्यों ने बताया कि वे करीब 20 वर्षों से संघ के साथ जुड़े थे और छठ पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। शोक सभा में अशोक प्रसाद, सुनील कुमार मिश्र, सुरेश प्रजापति, सुनील मिस्त्री, अमरेंद्र कुमार, अनिल प्रसाद, मंटू कुमार, सरोज कुमार सिंह, राकेश शर्मा, रमेश शर्मा, बब्लू विश्वकर्मा, अंकेश, सुशील, ओम प्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.